Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

जलडेगा में पुरुष हॉकी और महिला फुटबॉल महाकुंभ की शुरुवात

सिमडेगा, झारखण्ड  | फरवरी | 28, 2023 ::  सिमडेगा जिला मुख्यालय से 45किलोमीटर स्थित जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में जलडेगा खेल समिति के द्वारा पुरुष हॉकी और महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसका उद्घाटन आज जलडेगा हाई स्कूल मैदान में किया गया।आज उद्घाटन मैच जलडेगा और पतिआंबा के बीच हुआ जिसमे जलडेगा की टीम 2=1गोल मैच जीत कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।इस प्रतियोगिता में पुरुष हॉकी में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को Rs 31000/. द्वितीय को Rs 21000/.एवम तृतीय को Rs 11000/ रूपए नगद पुरुस्कार एवम महिला फुटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त टीम 15000/.द्वितीय को 10000/. तथा तृतीय को 5000/.नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।
खेल उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष हॉकी झारखंड ने मनोज कोनबेगी ने कहा कि सिमडेगा जिला के पश्चिमी भाग से तो कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हुई है लेकिन पूर्वी भाग से नही हुए ।हम सभी को इसी तरह मिलकर कार्य करना है तब ही जाकर हम इस इलाके से भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बना रहे है।हॉकी सिमडेगा आपका पूरा सहयोग करेगा और अभी बहुत जल्द प्रखंड स्तरीय सब जूनियर बालक एवम बालिका हॉकी प्रतियोगिता की शुरुवात होगी ,जिसमे सभी पंचायत की भागीदारी सुनिश्चित करना आप सभी के सहयोग से ही होगा।जलडेगा थाना प्रभारी हीरालाल महतो ने कहा कि हॉकी से बहुत खिलाड़ियों का करियर बना है आप लोग अनुशासन में रहकर हमेशा मेहनत करे तो एक दिन जरूर भी कामयाब होंगे,पुलिस खेल को आगे बढ़ाने में हमेशा आपका सहयोग करेगा।प्रमुख जुसाप लुगुन ने कहा कि हॉकी सिमडेगा के सहयोग से मिलकर हमलोग जलडेगा से भी अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी त्यार करना है।इस आयोजन की सूत्रधार सह हमेशा खेल को आगे बढ़ाने में तत्पर रहने वाली लोम्बाई पंचायत की मुखिया शिशिर डांग बोली की हमारे प्रखंड के खिलाड़ियों को भी हमलोग एक नई पहचान दिलाना है इसलिए लिए हमलोग ये खेल की शुरुवात की है।
आज के आयोजन में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी,थाना प्रभारी जलडेगा हीरालाल महतो,प्रमुख जुसप लुगुन, बैक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शंखों तिर्की,लोबाई मुखिया शिशिर डांग,कोनमेरला मुखिया अनिमा टोपनो,लमडेगा मुखिया बिपिन बार्डिंग,पतिआंबा मुखिया बिमला देवी, परवा मुखिया बिमला देवी ,कुटुगिया मुखिया जानकी देवी, हेमशरन सिंह,रामेश्वर सिंह,सुभाष साहू,एस्रामी टोपनो,जागेश्वर बिंझिया,इत्यादि उपस्थित थे
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से आयोजन समिति के सरंक्षक अघना खड़िया, उमल्रेन डांग,,अध्यक्ष ब्रिजेस टोपनो,सचिव रियाईंन लुगुन,कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह,संजय डांग,आम्रदीप नाग, दीमा साहू, उत्तम लुगुन,पौलस टोपनो,संजीत सिंह, शोषण लुगुन,कृष्णा सिंह इत्यादि की प्रमुख भूमिका है।

Leave a Reply