Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का खेल गांव में शुभारंभ

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 29, 2023 ::

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 खेल गांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में शुरू हुआ।
27 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग 2300 से अधिक खिलाड़ी समेत 288 कोच मैनेजर भाग ले रहे है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, जे एस एस पी एस के मुकुल टोपनो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा हस्सा, जिला एथलेटिक्स संघ के प्रभाकर वर्मा, खेल गांव थाना प्रभारी मनोज महतो समेत कई सम्मानित अतिथि मौजूद थे।
इस राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए मैदान में प्रवेश किया, जिसके बाद खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर लोक कलाकारों ने नागपुरी नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया।
अतिथियों का स्वागत धीरसेन सोरेंग तथा मंच का संचालन चंद्रदेव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्या कुमारी ने किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, समीर कुमार, उमेश दास, शंकर पाल, मो जावेद अंसारी, जगजीत सिंह, चंद्रदेव सिंह एवं जितेंद्र कच्छप मुख्य भूमिका निभा रहे है।

Leave a Reply