Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

राज्य योग केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

राची, झारखण्ड  | मई |  20, 2025 ::

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी के क्रम में राज्य योग केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। शिविर के तीनों दिन योग की विभिन्न आयामों को कराया गया जिसमें आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की विस्तृत जानकारी दी गई राज्य योग केंद्र की संचालिका डॉ अर्चना कुमारी द्वारा शिविर को संचालित किया गया। शिविर में लगभग सैकड़ो लोगों की भागीदारी रही। जैसा कि ज्ञात है कि राज्य योग केंद्र झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आयुष विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है जहां प्रतिदिन रविवार सहित सुबह शाम निशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है। इस केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहती है।

सरकार की इस पहल से लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और उन्हें इस माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

शिविर में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

Leave a Reply