राची, झारखण्ड | सितम्बर 03, 2024 ::
रांची के नगर आयुक्त से जवाहर लाल नेहरू बस सेवा और फुटपाथ दुकानदार संघ का प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर फूटपाथ दुकानदारों के समस्याओं और जवाहर लाल नेहरू बस सेवा के संचालन में घोर अनियमता का आरोप लगाया,और मांग किया की जो बस के कर्मचारी 2010 से लगातार कार्यरत है उनको कर्मचारी घोषित करे और स्थाई करे। नगर निगम बस को जन कल्याण योजना के तहत संचालित करे। मनमाने भाड़ा वसूली पर रोक लगाए, कॉविड काल में कार्य का भुगतान जल्द करे और सभी कर्मचारियों को सरकारी सुविधाएं दे, श्रम न्यायालय से कर्मचारियों के हित में आए फैसले को तुरंत लागू करे। रंगरेज गली में बन रहे टायलेट को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आग्रह किया । प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह, झामुमो के पूर्व महानगर प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, अजीत नायक, अकबर कुरैशी अवधेश यादव, आप के संतोष रजक, नीरज सिंह और किरण कुमारी ने किया। नगर आयुक्त ने जन हित में फैसला लेने की बात की कहा की आपकी मांगे जायज है




