Breaking News Latest News कैंपस खेल

राँची जिला योग स्पोर्टस् एसोसिएसन के तत्वाधान में प्रथम राँची जिला योग स्पोर्टस् प्रतियोगिता-2019 का आयोजन

रांची , झारखण्ड | अगस्त | 24, 2019 :: राँची जिला योग स्पोर्टस् एसोसिएसन के तत्वाधान में प्रथम राँची जिला योग स्पोर्टस् प्रतियोगिता-2019 का आयोजन डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल, पुण्दाग के आॅडिटोरियम में शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ झारखण्ड योग स्पोर्टस् एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष किसलय अलक्षेन्द्र, राँची जिला योग स्पोर्टस् एसोसिएसन के अध्यक्ष अभिषेक हरित एवं डी0ए0वी आलोक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डाॅ0 अशोक सिंह जी ने किया।
इस प्रतियोगिता में राँची जिला के विभिन्न स्कूलों, क्लबों एवं विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता पांच वर्गो में शुरू किया गया, जिसमें अन्डर 10, 14, 18, 25, 35 एवं उपर के उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसका निर्णय विभिन्न जगहों से आयें रेफरी ने किया। जिसमें शरत दास, भीम माईती (कोलकता) एवं विश्वजित कर्मकार, पम्पी कुमारी, संतोषी कुमारी, शिवेश्वर कर ( राँची ) से थे।
राँची जिला योग स्पोर्टस् एसोसिएसन के अध्यक्ष अभिषेक हरित ने योग के विकास हेतू हर संभव प्रयास करने का वादा किया।
इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्रदेश कमिटि से महासचिव राहुल सिंह, उपाध्यक्ष कुन्दन सिंह, सह-सचिव अक्षय कुमार, एवं जिला कमिटि से बृन्द कुमार राम, अंचल तिवारी, लोकेश साहू, चेतन प्रकास, शक्ति अग्रवाल, प्रहलाद कुमार, शुभम महेशवरी, अल्र्बट तिर्की, प्रशांत सिंह, चैताली मखर्जी, पुजा कच्छप, निती कुजूर, आकास कुमार, नितेश़ कुमार, विटू सिंह, लखन उराँव, अंजली कुमारी, खुशबू, प्रिंस एवं कमिटि के कई सदस्य उपस्थित थे।
कल दिनांक 25.08.2019 को दोपहर 2 बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाऐगा।

Leave a Reply