Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

मीडिया कप वॉलीबॉल 2022 :: आर पी सी  येलौ बना चैंपियन, किसलय शानू बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

रांची, झारखण्ड  | जून  | 29, 2022 ::  आर पी सी  येलौ ने रांची विश्वविद्यालय प्रांगण खेली गई मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में आर पी सी  येलौ ने सीधे सेटों में आर पी सी  रेङ को 25-18, 25-22 से हरा कर खिताब जीता।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले किसलय शानू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मैन ऑफ द फाइनल प्रमोद सिंह का शानदार प्रदर्शन भी आर पी सी  रेङ को जीता नहीं पाया। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच नरेंद्र सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विजयी खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए झारखंड वॉलीबॉल संघ के शेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह व उनकी टीम को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। सभी अतिथियों व खिलाड़ियों को एक एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले लीग मुकाबले में आर पी सी  येलौ ने आर पी सी  ब्लू को 23-25, 25-12, 15-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी आर पी सी ग्रीन  के खिलाफ आर पी सी  रेङ को मैच जीतने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। आर पी सी  रेङ ने ये संघर्षपूर्ण मुकाबला 25-17, 22-25, 15-13 से जीता।

Leave a Reply