Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

9वी राष्ट्री्य ओपन रेस वाकिंग प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2022 को मोराबादी, रांची में प्रातः6:00 बजे से 

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 15, 2022 ::

9वी राष्ट्री्य ओपन रेस वाकिंग प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2022 को मोराबादी, रांची में प्रातः6:00 बजे से

*ओलंपियन समेत अनेकों अंतरराष्ट्रीय एथलीट करेंगे शिरकत

*कार्यक्रम
*16 अप्रैल 2022
(1) समय प्रातः 6:00 बजे – 20 किलोमीटर पुरुष वर्ग ए. एवम् बी.

(2) समय प्रातः 6:15 बजे – 20 किलोमीटर महिला वर्ग ए. एवम् बी.

*17 अप्रैल 2022
(1) समय प्रातः 5:30 बजे – 35 किलोमीटर पुरुष वर्ग

(2) समय प्रातः 5:45 बजे – 35 किलोमीटर महिला वर्ग

(3) समय प्रातः 6:00 बजे – 10 किलोमीटर बालक अंडर 20 आयु वर्ग

(4) समय प्रातः 7:15 बजे -10 किलोमीटर बालिका अंडर 20 आयु वर्ग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली से तकनीकी पदाधिकारी सुशील कुमार ईनामदार, जॉर्ज सिंदे,सुजीथ के थॉमस, सिदार्थ कृष्णन, अल्का पाठक समेत राज्य के सैकड़ों तकनीकी पदाधिकारी व वॉलेंटियर देर संध्या तक तैयारियों में लगे हुए थे।
वही स्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम के सभागार में तकनीकी
पदाधिकारीयों की बैठक कर उनके दायित्वो का भार सौंपा गया।
इस अवसर पर झारखंड भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, सी. ई. ओ .एस.के. पाण्डेय,आशु भाटिया, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, अजीत साहू, अजय नायक, शशांक भूषण सिंह , राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply