Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय सिनेमा

रोहित आरके की बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म इलाका किशोरगंज 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज

मुम्बई/राँची। झारखण्ड | अक्टूबर | 08, 2018 :: झारखण्ड के चर्चित व् लोकप्रिय युवा अभिनेता रोहित आरके की बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म इलाका किशोरगंज की रिलीज को लेकर ऑफिसियल घोषणा की जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार फ़िल्म राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेन एन कैमरा इंटरनेशनल फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रिलीज करेगी। फ़िल्म की रिलीज को लेकर रोहित के फैंस काफी लंबे समय से फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे।आखिरकार दर्शकों का इन्तजार खत्म हुआ।हिंदी फ़िल्म ‘इलाका किशोरगंज’ का म्यूजिक और ट्रेलर रेड रिबन म्यूज़िक कंपनी ने यूट्यूब चैनल पर पहले ही जारी किया जा चूका हैं।ट्रैलर और म्यूजिक का रिस्पांस बहुत ही बढ़िया रहा हैं।दर्शकों ने ट्रैलर और म्यूजिक को काफी पसंद भी किया हैं। फ़िल्म रांची के किशोरगंज पर आधारित हैं। किसी समय किशोरगंज में अपराधिक गिरोहों की सक्रियता काफी ज़्यादा हुआ करती थी। वर्तमान में यह एक व्यवसायिक क्षेत्र है।

फ़िल्म में दो सख्स रोहित आरके (राजा) और दीपक लोहार (टोनी बॉस) का अपराध किशोरगंज में खुलेआम देखा जाता है। राजा टोनी का खासमखास हैं, लेकिन राजा गलत काम के साथ गरीबों की मदद भी करता है। फ़िल्म की कहानी में मोड़ तब आता है, जब रोहित आरके को शिखा स्वरुप से प्यार हो जाता है। क्योंकि, कहते हैं न कि प्यार के खातिर हर कोई अपनी जान पर खेल जाता है। ठीक वैसे ही रोहित आरके अपने प्यार को पाने के लिए बदल जाता है। फिर शुरू होती हैं टोनी बॉस और राजा के बीच आपसी रंजिश।

पूरी फ़िल्म की कहानी को समझना चाहते हैं, तो फ़िल्म का इंतजार कीजिये।फ़िल्म 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसमें क्राइम, एक्शन और लव देखने को मिलेगा। फ़िल्म का निर्देशन जे नूतन पंकज ने किया है। फ़िल्म में रोहित आरके, शिखा स्वरुप, दीपक लोहार और अन्य कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। फ़िल्म की शूटिंग झारखण्ड में की गयी है। झारखण्ड के कलाकारों ने ही फ़िल्म में काम किया है। फ़िल्म के निर्माता रूपेश कुमार अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, लीलावती कुमारी, आरके दास और नूतन शंकर हैं। फ़िल्म में संवाद और पटकथा पंकज एस नूतन का है।

Leave a Reply