Breaking News Latest News झारखण्ड

एक्सपो के चौथे दिन हुई कई प्रतियोगिताए

राँची, झारखण्ड | अक्टूबर | 08, 2018 :: मोराबादी मैदान में  चल रहे एक्सपो उत्सव के चौथे दिन हुए कई प्रतियोगिताए, वॉइस ऑफ़ एक्सपो, नृत्यताल डांस अकादमी के बच्चो ने खास पेशकश दी, नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

शुक्रवार से शुरू हुए इस उत्सव में सभी दिन लोगो की भीड़ देखने को मिली। हर दिन शॉपिंग के साथ साथ जनता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता का भी आनंद लिया।

पूरी से आये सैंड आर्टिस्ट ने भी अपनी कला से लोगो को आकर्षित किया , कभी स्वक्षता का पाठ, तो कभी दुर्गा माता का अपनी कला से लोगो दर्शन करते दिखे। शनिवार की रात मिडनाइट बाजार का भी लुत्फ़ रांची की जनता ने खूब उठाया।

नृत्य प्रतियोगिता एवं वौइस् ऑफ़ एक्सपो में बच्चो ने अपनी कला से बड़े-बड़ो को चौंकाया।

2  ग्रुप में हुए नृत्य प्रतियोगिता में : हर्षल जैन, प्रीतिका, रिया मारू ; राशि जैन, पहल जैन, उदित जैन विजेता घोसित हुए।

डुएट में पार्थ /कुश , विषा /अन्वेषा, एवं निति / नंदा ने बजी मारी। ग्रुप डांस में सनशाइन ग्रुप, डालमिया ग्रुप तथा एस.पी ग्रुप को सर्वश्रेश्ठ माना गया।

नृत्यताल डांस अकादमी के सभी बच्चो ने अपनी प्रतिभा से  लोगो का ध्यान आकर्षित किया , डिस्को, गरबा, डांडिया, कपल डांस, हिप-हॉप अन्य सभी तरह के डांस फॉर्म कर तहलका मचा दिया।

मंगलवार को होगा समापन : समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के अध्यक्ष जेसी अर्पित हाथी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

समापन में होंगे बेस्ट स्टाल,बेस्ट सेल्स,बेस्ट डेकोरेशन जैसे अवार्ड स्टाल धारक को मिलेंगे।  वही संस्था के भी सदस्यों को उनके उत्क्रिस्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply