Breaking News खेल

झारखंड राज्य अंडर-19 सॉफ्टबॉल बालक -बालिका क्रिकेट टीम का चयन दिनांक 05 दिसम्बर को बंगला स्कूल में

रांची, झारखण्ड | दिसम्बर  | 03, 2021 ::  झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में
झारखंड राज्य अंडर-19 सॉफ्टबॉल बालक-बालिका क्रिकेट टीम का चयन दिनांक 05 दिसम्बर (रविवार) को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय (बंगला स्कूल) , सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में किया जाएगा।

इस चयन प्रतियोगिता झारखंड राज्य के कोई भी जिले के विधालय/महाविद्यालय/क्लब के इच्छुक खिलाड़ी सीधे तौर पर भाग ले सकते हैं।

चयन प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को प्रातः 7 बजे से साढ़े आठ बजे तक आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, तीन रंगीन फोटो, पंजीयन शुल्क तीन सौ रूपए के साथ

प्रशिक्षक संजय कुमार (8210862416),

विवेक कुमार (7004818036)

से सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा लेंगे।

उसके उपरांत प्रातः 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगा।

चयनित झारखंड टीम 9वीं अंडर-19 राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता जो मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) में दिनांक 16 से 19 दिसम्बर तक आयोजित है , उसमें भाग लेगी।

झारखंड टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिनांक 14 दिसम्बर को रांची से मिर्जापुर उत्तरप्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी।

यह जानकारी झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।

Leave a Reply