Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

पहली वेटरन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 24 सितंबर को दुमका मे

दुमका, झारखण्ड | सितम्बर | 21, 2023 ::

दुमका मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के बैनर तले 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषो एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, एवं गोला फेकने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

साथ ही साथ 30 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के लिए भी अलग से ये सारी प्रतियोगिता की जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कोई भी प्रतिभागी एक ही प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दिन के 11 बजे आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा।
इसके आयोजन हेतु एक समीक्षात्मक बैठक उमाशंकर चौबे , सचिव जिला खेलकूद संघ की अध्यक्षता में हुई जिसमे आयोजन सचिव विजय सिंह ने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारी कर ली गई है, केवल ट्रैक का निर्माण आयोजन के एक दिन पहले पूरा कर लिया जाएगा।
इसके कोषाध्यक्ष मुनका मनीष हेंब्रम ने बताया कि इसमें लगभग 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है और यदि यह प्रतियोगिता सफल रही तो आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता कराई जायेगी।
इसके आयोजन अध्यक्ष अजय कुमार झा मिक्की ने बताया कि इस तरह के आयोजन के सामाजिक स्तर पर भी लाभ मिलेगा।

बैठक में शिंटू, करण, सत्यम, पवन, उमेश कुमार, पंकज कुमार, सत्यनारायण, अब्दुल, ब्रेंटियस किस्कू, एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply