Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

ई रिक्शा चालको की समस्या के लिए डीटीओ से मुलाक़ात कर त्वरित निवारण हेतु प्रयास करूँगा : आदित्य

राची, झारखण्ड  | अगस्त   27, 2024 ::

झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने एक नयी कड़ी में मुलाक़ात आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जिसमें चुटिया इंदिरा गांधी चौक से शुरुआत कर बहु बाज़ार तक व्यापारियों तथा लोगों से उनके घरों में जाकर मिला एवं समस्या भी सुने।

पदयात्रा के दौरान चुटिया ई रिक्शा संघ के लोगों ने भी बहु बाज़ार चौक के समीप आदित्य विक्रम जी से मुलाक़ात कर अपनी समस्याओं को बताया मुख्यतः उनकी पर्मिट को लेकर शिकायत रही एवं आज से तीन दिनों तक चालू बंदी के बारे में भी बताया जिसके वजह से पब्लिक को भी आवागमन ठप होने से काफ़ी समस्याएँ हो रही हैं।

इसी दौरान आदित्य विक्रम जयसवाल ने समस्या के त्वरित निवारण हेतु अधिकारियों को कॉल कर समस्या समझाकर निवारण हेतु प्रयास किया एवं इसके पश्चात् उन्होंने कहा कि डीटीओ से मुलाक़ात कर समस्या के त्वरित निवारण हेतु एवं ई रिक्शा के लिए 20 किलोमीटर रेडियस का रोड पर्मिट मिले इसके लिए प्रयास करूँगा।

इसके पश्चात आदित्य विक्रम ने कहा कि पानी को लेकर भी इस क्षेत्र में काफ़ी समस्याएँ है मोटर एवं बोरिंग बस्ती में लगे एवं ड्रेनेज के वजह से भी लोगों को काफ़ी समस्याएँ हो रही है। नालियों के ऊपर कवर लगाने की भी आवश्यकता है और चुटिया ही नहीं बल्कि पूरे शहर में ब्लीचिंग का छिड़काव भी ज़रूरी है इन सभी चीज़ों के लिए भी नगर आयुक्त महोदय से मुलाक़ात कर समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करूँगा।

मौक़े पर अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, राजेश नायक, रवि लोहरा, छोटू मुंडा, गौतम घोष, अमित शाह खेसारी, रोहित मुंडा, विजेंदर सिंह,सरवि सिंह, नकुल नायक आदि लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply