Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए लगभग 200 टाना भगतो के बीच कम्बल का वितरण

 

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 17, 2022 :::  रांची में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए लगभग 200 टाना भगतो के बीच कम्बल का वितरण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के द्वारा अपने आवास में किया तथा अल्पाहार के रूप में गुड़-चूड़ा उनके बीच वितरण किया गया।

देश भर में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया गया है। शनिवार को रांची में शहीद चौक से कोकर भगवान बिरसा समाधी स्थल तक यात्रा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुए।बता दे कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किलोमीटर और 150 दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा का 12 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही।

Leave a Reply