राची, झारखण्ड | अगस्त 27, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से सर्टिफिकेट इन आईटी एंड करियर रेडिनेस प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस प्रोग्राम में एमसीए, बीसीए, आईटी, सीएस बीसीएम, बीकॉम और बीए के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसका ट्रेनिंग प्रोग्राम 31 घंटे का होगा। जो ऑनलाइन मोड पर चलेगा। जिसमें छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक क्लास करना होगा। इस प्रोग्राम का एनरोलमेंट फीस 200 रुपए निर्धारित है जो की 400₹ से 600₹ तक रिचार्ज के रूप में वापस किया जाएगा। जिनको रिचार्ज की आवश्यकता नहीं है वो निशुल्क भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इच्छुक विद्यार्थी मारवाड़ी कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट के प्लेसमेंट सेल पेज पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकृत छात्रों को दिया ऐप (4000₹ रुपए की मूल्य की ऐप) फ्री में दी जाएगा जिसके मदद से छात्र अपना कम्युनिकेशन स्किल सुधार सकेंगे। सभी छात्रों को 31 अगस्त को प्रात 10 बजे, ऑफलाइन प्री स्क्रीनिंग के लिए कॉलेज आना अनिवार्य होगा। छात्रों को अन्य सारी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में दी जायेगी




