Breaking News Latest News सिनेमा

लैन्स म्यूजिक में हिंदी गीतों की रिकॉर्डिंग

धनबाद | अक्टूबर | 07, 2018 :: धनबाद के लोकप्रिय म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो लैन्स म्यूजिक में नवोदित गायक आफताब जान ने अपने दो हिंदी गीतों की रिकॉर्डिंग की। पढ़ ले मेरे भाई और मेरे होने न होने से गीत के बोल हैं। पढ़ ले मेरे भाई एक सामाजिक गीत हैं।जो शिक्षा पर आधारित हैं। मेरे होने न होने से रोमांटिक गीत हैं।जो आज के युवाओं को देखते हुए तैयार किया गया हैं।आफताब जान ने बताया कि दोनों ही गीत बेहतरीन बनाया गया हैं। पढ़ ले मेरे भाई के गीतकार कुमार दिनेश हैं।जबकि,मेरे होने न होने से गीत को कुमार यूडी ने लिखा हैं। दोनों गीतों का संगीत सचिन पाठक ने तैयार किया हैं।

आफ़ताब जान ने कहा कि गानों की रिकॉर्डिंग पूरी की जा चुकी हैं।दुर्गापूजा के बाद गानों के वीडियो की शूटिंग भी की जायेगी।गानों को जिस तरह से तैयार किया गया हैं। वीडियो को भी उसी अनुरूप तैयार किया जायेगा।

रिकॉर्डिंग के दौरान झारखण्ड के लोकप्रिय युवा अभिनेता बिक्रम रवानी, आज़ाद, देबू,शाहिद, शाहजहाँ, शक्ति, वीरू दिवानंद व् अन्य मौजूद थे। इसी साल के अंत तक दोनों गीतों का वीडियो तैयार करके रिलीज किया जायेगा।

Leave a Reply