राची, झारखण्ड | जनवरी | 04, 2023 :: हनुमान सेवा संस्थान के तत्वाधान में हर साल की भांति इस वर्ष भी युवा दिवस के उपलक्ष में युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की याद में हरमू मैदान, रांची में विगत 12 वर्षों से एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम पंडित विजय शंकर मेहता जी के उद्बोधन से प्रारंभ होता है। जो देश नहीं विदेशों में भी अलग अलग चैनलों के माध्यमों से प्रसारित होता है।
हरमू मैदान में 12 जनवरी 2023 को होने वाला कार्यक्रम संध्या 6:30 बजे से सायं 8:30 बजे तक पंडित विजय शंकर मेहता के सानिध्य में होगा।
राज्य के सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह है 12 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में इष्ट मित्रों सहित सपरिवार शामिल होकर पुण्य अर्जित करें।
यह रांची का सिंबॉलिक कार्यक्रम है। हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश भास्कर जी एवं सभी सम्मानित जन मिलकर रांची के इस कार्यक्रम को कराते एवं सहयोग करते हैं। इसी कार्यक्रम के निमित्त आज अपराहन 1:00 बजे प्रचार वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। जो विभिन्न मोहल्लों में जाकर कार्यक्रम की जानकारी देगा इस अवसर पर रथ को डॉ सूर्यमणि सिंह ,संस्था के अध्यक्ष राकेश भास्कर ,संरक्षक धर्मेंद्र तिवारी,प्रमोद सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर संस्था के विमलेश सिंह,अजय सिंह, राज किशोर सिंह ,वीरेंद्र नारायण, श्याम झा, रामचंद्र जयसवाल अरुण झा पार्षद इंद्रजीत यादव, डॉ विवेक शर्मा,विकास सिन्हा, ओम प्रकाश,रमेश सिंह, गिरीश कुमार सिंह,शम्भू शरण,राज कुमार अग्रवाल,बसंत शर्मा,मनोज चौधरी, डूंगरमल अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।




