विकास विद्यालय, राँची में सीबीएसई क्लस्टर III 2026 के चार दिवसीय एथलेटिक्स मीट का भव्य शुभारंभ 24 अगस्त को हुआ। 24 से 27 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 140 से अधिक विद्यालयों के लगभग 1500 युवा एथलीट अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डीआईजी बजट श्रीमती संध्या रानी मेहता (IPS) एवं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी श्री दिनेश कुमार महतो सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य श्री पी.एस. कालरा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। ध्वजारोहण, मार्च पास्ट और खेल शपथ के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति “फोक टू फ्यूज़न–द स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स” ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को नशामुक्ति, अनुशासन, महिला सम्मान एवं खेल भावना का संदेश दिया।




