Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जीतो महिला शाखा ने वृद्धाश्रम के सीनियर सिटीजन के साथ मनाई मकर सक्रांति

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 13, 2023 ::  आज दिनांक १३ जनवरी को मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन महिला शाखा के करीब 85 सदस्य बरियातू में डी ए वी नंदराज स्थित सीनियर सिटीजन होम गए थे।

कार्यक्रम में जीतो महिला शाखा की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, सचिव सरोज पंड्या, उपाध्यक्ष एकता बड़जात्या,पूर्व अध्यक्ष पायल सेठी, जीतो मेन के अध्यक्ष गौतम काला, सचिव अनंत काला उपस्थित थे।

यह जानकारी प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।

यह ट्रस्ट आर्य ज्ञान प्रचार समिति द्वारा चलाई जा रही है।

इस संस्था का नेतृत्व प्रमुख रूप से श्री एस. एल. गुप्ता करते है ।
यह संस्था करीब 18 वर्ष से चल रही है।

करीब 45 वृद्ध इस वृद्धाश्रम में रहते है ।

इनमे से कई रिटायर्ड ऑफिसर्स, टीचर्स, प्रिंसिपल,और पढ़े लिखे लोग है जिन्हे हर महीने पेंशन भी मिलती है।

इन बुजुर्गो को पैसे या वस्तुओ से ज्यादा लोगो के साथ समय बिताने की जरूरत है।
आज जीतो के सदस्य ने इनके साथ काफी समय बिताया, गीत गाए, केक कटिंग की और उनलोगो ने अपना अनुभव साझा किया।

सदस्यो ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में तिलकुट , गुड चूड़ा, हॉर्लिक्स, बिस्कुट तथा अन्य कई वस्तुओं का यहां वितरण किया।इन्हे यहां हर प्रकार की सुविधा है.. सभी लोग आपस में दोस्त बन गए है..

एक साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खाते है.. टी.वी देखते है।कुछ लोग जो वृद्धावस्था के कारण चल फिर नही सकते उनके लिए रात और दिन के लिए केयर टेकर है।

फिजियोथैरेपिस्ट यहाँ है जो नियमित रूप से इन्हे व्यायाम कराते है।

Leave a Reply