Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

दो दिवसीय सत्यानंद ओपन योग चैंपियनशिप संपन्न, प्रियांशु व दीप्तांशु बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

रांची। बिशप स्कूल, बहूबाजार सभागार में सत्यानंद योगा एसोसिएशन एवं श्री अरविंदो आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सत्यानंद ओपन योग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न आयु वर्गों के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। योग प्रतियोगिता के साथ पेंटिंग, निबंध, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

योग प्रतियोगिता में रांची के योग जीनियस की प्रियांशु तथा बालक वर्ग में जमशेदपुर के दीप्तांशु ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में योग जीनियस विजेता तथा संत माइकल स्कूल उपविजेता रहा। झारखंड के निर्णायकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

संस्था के निदेशक आदित्य कुमार सिंह एवं सचिव डॉ. रूपम कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस जटाशंकर चौधरी सहित रामस्वरूप रुंगटा, रमेश भाई, अशोक पाठक, नीरज बुघिया, हिमांशु विश्वास, अंजली वर्मा, डॉ. पी.के. मित्रा, सुशांत भट्ट एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक, योगप्रेमी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply