रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 04, 2021 :: झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की विशेष आम सभा आज यहाँ आर के आनंद बाउल्स ग्रीन नामकुम में सम्पन्न हो गयी।एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री आर के आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।यह तय किया गया कि झारखण्ड गेम्स का आयोजन अगले वर्ष किया जाएगा जिसमे खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा।यह तय किया गया की झारखण्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खेलो को इस गेम्स में जोड़ा जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए श्री आनंद ने बताया कि इससे खेल संघो में प्रतिद्वंदिता बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य खेल संघो और जिला ओलंपिक संघो के लिए इस बात की अनिवार्यता होगी होगी कि वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। राज्य खेल संघों को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत और जिला ओलंपिक संघो को ट्रस्ट एक्ट के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।इसके लिए उन्हें 6 महीने का समय दिया गया और यह तय किया गया कि इसका पालन नही करने वाले खेल संघो को और निष्क्रिय खेल संघो के वोटिंग के अधिकार समाप्त कर दिया जाएंगे।
यह तय किया गया कि झारखंड दल अपनी पूरी तैयारी के साथ गोआ नेशनल गेम्स में भाग लेगी।
यह तय किया गया कि आर के बाउल्स ग्रीन स्थित क्लब हाउस को नई रूप रेखा दी जाएगी ।इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसे राँची के अन्य क्लबों की भांति एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमे राज्य एवम जिला ओलंपिक के सदस्यों एवम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित अन्य इच्छुक व्यक्तियों को भी सदस्यता दी जाएगी और इसके रख रखाव हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी।
आज आयोजित इस सभा के अवसर पर टोक्यो ओलंपिक में झारखंड के प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ,कोच एवम पदाधिकारियों को भी श्री आर के आनंद के करकमलों से सन्मानित किया गया।इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान,सलीमा टेटे एवम तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका कुमारी को सन्मानित किया गया ।उनके राँची में उपस्थित नही रहने के कारण उनके संघो के पदाधिकारियों के द्वारा यह सन्मान लिया गया।
इसके साथ साथ पारा ओलंपिक में बैडमिंटन टीम के कोच के रूप में नियुक्त झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के श्री प्रभाकर राव , हॉकी इंडिया के डेलीगेट श्री भोलानाथ सिंह एवं इंडियन एथलेटिक्स टीम के मैनेजर डॉ मधुकांत पाठक को भी श्री आर के आनंद के द्वारा सन्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र दुबे ने एवम धन्यवाद ज्ञापन डॉ मधुकांत पाठक ने किया।
इस अवसर अनिल कुमार जायसवाल ,शेखर बोस,एस एम हासमी,भोलानाथ सिंह,एस के पांडे,सुरेश कुमार, सी डी सिंह,हरभजन सिंह,कैप्टेन अमिताभ,चंचल भट्टाचार्य, गुलाम रब्बानी,जी नारायण,आशीष झा,आज़ाद पाठक,दसरथ महतो,राजीव रंजन मिश्र,अर्चित आनंद,बिपिन कुमार सिंह,सिकंदर महतो,अखिलेश प्रसाद,राजेन्द्र प्रसाद,राजीव कुमार वर्मा,अजय नायक,बरुन कुमार,डॉ बी के मिश्रा, संजेश मोहन ठाकुर,कृष्ण कुमार सिंह,फ़िरोज़ खान,खुर्शीद खान,रणवीर सिंह,सरोज यादव,विजय कुमार सिंह, रजनीश कुमार, शैलेन्द्र नाथ दुबे,रविकांत झा,चंद्रदेश्वर दास,शैलेश कुमार,गोविंद झा आदि उपस्थित थे
