Akshay rathi
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय विदेश सिनेमा

अक्षय की फिल्म ‘ईविल पेंटिंग’ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में तीसरे स्थान पर

Akshay rathi

रोहतक ।  जुलाई | 15, 2018 :: राड रील -2018 लघु फिल्म उत्सव मे भारतीय फिल्म ईविल पेटिंग ने  लोकप्रियता का रिकॉर्ड  बनाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।फिल्म के निर्माता-निर्देशक अक्षय राठी ने देश -विदेश से लोगों द्वारा किए जा रहे सहयोग एवं सर्मथन के लिये आभार व्यक्त किया है।

अभी तक इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव मे विभिन्न देशों से481 फिल्मों की प्रविष्टियां हो चुकी हैं। 2014 से लगातार हो रहे इस  अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में कोई भी भारतीय फिल्म प्रथम स्थान पाने र सफल नहीं हो पायी है। इतने कम समय मे तीसरे स्थान पर आने से अक्षय राठी के सहयोगियों एवं सर्मथकों मे भारी उत्साह है।

अक्षय राठी ने बताया कि वे मूलत: चित्रकार हैं। उन्हें बचपन से ही पेटींग बनाने का शौक रहा है।विद्यालय स्तर पर उसने कई प्रतियोगिताएं भी जीतने का अवसर मिला है।इसके अलावा भी उन्होंने अनेक प्रतियोगिताओ मे भागीदारी कर अपनी प्रतिभा  को प्रर्दशित करने का अवसर मिला है।महर्षि दयानंद विश्व विद्यालय मे आयोजित उनकी कला प्रर्दशनी को काफी सराहा गया था। इसी कारण उनकी फिल्म का नायक भी एक चित्रकार ही है।

फिल्म निर्माता-निर्देशक अक्षय राठी का अपना यूट्यूब चैनल है। जिससे वे विज्ञान पर आधारित रोचक और शिक्षाप्रद वीडियो बना कर डालते हैं। उनके इस वीडियोज को पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता मिली है। उनके विडीयोज को देश-विदेश में लगभग एक करोड़ लोगों ने देखा है।

24 वर्षीय अक्षय राठी ने दावा किया है कि उसे अपने देशवासियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्हीं की बदौलत वे इतने कम समय में 17वे से तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं।उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीयों के साथ साथ विदशों मे भी उन्हें भारी सर्मथन मिलेगा।इसी विश्वास की बदौलत वे इस विश्व प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराएगें।

Leave a Reply