Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

गंगा दशहरा के अवसर पर एकल फ्यूचर द्वारा करम टोली तलाब पर गंगा आरती

राची, झारखण्ड | मई | 30, 2023 :: एकल अभियान की युवा इकाई एकल फ्यूचर रांची महानगर द्वारा 30 मई को “गंगा दशाहरा“ के पावन अवसर पर रांची के बरियातु करमटोली चौक स्थित करम टोली तलाब पर मां गंगा आरती का आयोजन संध्या कालीन किया गया।
इस अवसर पर करम टोली तलाब के घाट को पुष्पों एवं दीयों से सजाया गया।
रंगोली की गई।
सैकड़ों युवाओं ने गोबर से निर्मित एवं घी से प्रज्जवलित दीये को अपने हथेली पर रखकर गंगा मां की आरती किए।
पांच बहनों द्वारा पंच शंख ध्वनि से वातावरण गुजंयमान हो उठा।
इसकें साथ-साथ पांच बहनों के अगुवाई में सामुहिक गंगा मां की आरती सस्वर वाद्य यंत्रो के माध्यम से की गई।
जबकि एकल श्री हरि कथा के व्यास कथाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर
एकल अभियान के केन्द्रीय अभियान प्रमुख डा. ललन कुमार शर्मा,
वनवंधु परिषद् रांची चैप्टर के अध्यक्ष रमेश धरनी धरका,
जे.सी.आई के अनीता अग्रवाल
ने गंगा दशहरा पर अपना विचार व्यक्त किए।
इसके पूर्व श्री गंगा दशहरा उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्जलन, ऊँकार, गायत्री मंत्र हनुमान चालीसा का पाठ सामुहिक रूप से किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर वनवंधु परिषद श्रीहरि सत्संग समिति, एकल ग्रामोत्थान, एकल अभियान एवं एकल ग्राम संगठन के पदाधिकारी एकल फ्यूचर के कार्यकर्ता, एकल फ्यूचर रांची महानगर के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार सिंह, अमरेंद्र विष्णुपुरी, संजय साहू, शशीकांत, हिमांशु दूबे, श्वेता सिंह, पूजा केशरी, पल्लवी, डा. पूजा, डा. वरूण, अमन कुमार, आयुष तिवारी, अंकित कुमार, सुमित पोद्दार , उषा जलान , राज कुमारी जैन , दीपक अग्रवाल , मुकेश अगरवार संघ नगर संचालक पवन मंत्री आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply