Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्रीराम टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज ने मनाया अपना नौवां फाउंडेशन डे

राची, झारखण्ड  | जुलाई  18, 2024 ::

श्रीराम टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार महतो ने अपने संबोधन में झारखंड से जुड़ी प्राकृतिक विविधता से लेकर भौगोलिक व भाषाई विविधता पर प्रकाश डालते हुए श्रीराम टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सुदृढ़ विकास की सराहना की तथा महाविद्यालय के उन छात्रों को भी स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया जिनका चयन झारखंड राज्य मे स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के रूप मे हुआ है।

महाविद्यालय के सचिव विकास सिन्हा ने कॉलेज के शुरुआती दिनों से लेकर अभी तक के सफर से रूबरू कराया। महाविद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि डॉ.अनिल कुमार महतो को पुष्पगुच्छ, शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिस अंतर्गत सरस्वती वंदना, झारखंडी लोक नृत्य तथा बैलेंस डाइट एवं नशा मुक्ति पर आधारित दो नाटकों का मंचन किया गया।
इस अवसर पर संत जगत ज्ञान पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज राज एवं डीएवी आलोक के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, कॉलेज के डायरेक्टर राजीव रंजन सिन्हा तथा फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव परेश गट्टानी तथा करमचंद भगत कॉलेज बेड़ो के प्रोफेसर इंद्र मोहन राय विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply