Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, लातेहार जिला कमेटी का विस्तार : अध्यक्ष राजेश प्रसाद

 

लातेहार, झारखण्ड  | सितंबर | 04, 2022 :: झारखण्ड राज्य में आये दिन पत्रकारों के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं को लेकर पत्रकार हितों में अंतराष्ट्रीय स्तर तक कार्य करने वाली संगठन झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों ने रविवार को जिला मुख्यालय अंतर्गत माको डाक बंगला में एकजुटता के साथ हुंकार भरी। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार, प्रदेश सचिव कयूम खान तथा कार्यसमिति सदस्य जावेद अख्तर, देवानंद प्रसाद, आदर्श रवि राज एवं संतोष सिन्हा सहित जिले के कई वरिष्ट पत्रकारों जिनमें आशीष टैगोर, बद्री प्रसाद, नीरज सिन्हा के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से साठ से अधिक की संख्या में आंचलिक पत्रकार भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों और वरिष्ट पत्रकारों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया। जिसके उपरांत अतिथियों ने एक दूसरे से अपना अपना परिचय साझा किया।

देश का सबसे बड़ा संगठन है जेयूजे : शिव अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट भारत देश ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। यह संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है, जो देश भर के पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हमेशा कार्य करती आ रही है। संगठन की प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून है, जो देश के तीन राज्यों में पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर बहुत जल्द ही एक जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी : अरविंद

कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता हैं। वह समाज को दिशा देने का काम करता है, पत्रकारों के हितों के लिए संगठन का सहयोग सदैव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की लेखनी के माध्यम से ही समाज की सही तस्वीरों को सामने लाया जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना आवश्यक बताया।

खबर मंत्र के संस्थापक अभय सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

वहीं कार्यक्रम के अंत में खबर मंत्र के संस्थापक अभय सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में जिले के दस प्रखंडों से आए लगभग सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर यूनियन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

लातेहार जिला कमेटी का किया गया विस्तार

वहीं कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से जिला कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, योगेश प्रसाद गुप्ता, नीरज सिन्हा, कौशर अली, सोनु गुप्ता और संजय राम को बनाया गया। वहीं संरक्षक मनीष उपाध्याय एवं सुनील कुमार, महासचिव कौशल किशोर पाण्डेय, सचिव उत्कर्ष पांडेय, पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ कु.गुप्ता, राम निवास पाठक, मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता दिपक राज, संगठन मंत्री अजय सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य विवेक सिन्हा, राहुल पांडे, रामकुमार प्रसाद, अजीत गुप्ता, संजीत गुप्ता, अजीत सिन्हा, राहुल कुमार को बनाया गया।

जिला अध्यक्ष ने यूनियन में जुड़ने का किया आह्वान

जहां जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में समिति का विस्तार करते हुए जिला कमेटी में जिले के वरिष्ट पत्रकारों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों के पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि जो पत्रकार किसी कारणवश आज की बैठक में नहीं आ सकें है। उन्हें भी सम्मान के साथ यूनियन में लाने का काम किया जाएगा। बताया कि संगठन द्वारा सभी पत्रकारों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं कौशल किशोर पांडेय, अधिवक्ता सुनील कुमार, जावेद अख्तर सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार प्रकट किया।

बैठक में उपस्थित पत्रकार

बैठक में आशीष टैगोर, बद्री प्रसाद, डिंपल राजा, राहुल कुमार पांडेय, दीपक मिश्रा, सोनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, कैलाश कुमार, राहुल कुमार, कमलेश प्रसाद, संजय राम, मोहम्मद इमरान, अकरम अंसारी, योगेश्वर प्रसाद, शकील जैदी, अरविंद अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, सौरभ गुप्ता, रामकुमार, अजीत कुमार, मोहम्मद कुतुबुद्दीन, बबन पासवान, दीपू कुमार, जगतारण सिंह, रूपेश कुमार अग्रवाल एवं अरविंद प्रताप सहित लगभग साठ से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply