राची, झारखण्ड | अप्रैल | 03, 2025 ::
रांची: आज पतरातू स्थित लक्की किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल के टॉपर(प्रथम श्रेणी) बच्चों एवं गुरुजनों को श्रीराम मंदिर अयोध्या के दर्शन हेतु बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची से लायंस क्लब का रांची हरिकनक ग्रेटर के अध्यक्ष राजेश केडिया,रीजन चेयरपर्सन रीजन 2 ए डिस्ट्रिक्ट 322 ए एमजेएफ लायन प्रेम शंकर मिश्रा, सचिव लायन अमित मिश्रा,लायन दीपक कुमार साहू,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,वरीय संरक्षक विजय कुमार पाठक ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया इसके पूर्व मुख्य अतिथि रामगढ़ के लोकप्रिय विधायक रौशन लाल चौधरी ने परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों अथर्व कुमार,अनन्या श्री, कपिलदेव कुमार,आराध्या कुमारी,विद्या रानी,सृष्ठी शर्मा, अनंत सिंह चावला,अर्पित राज, संकल्प राज,यशिका,अभिमन्यु अंशिका आदि को विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष वारिश खान,पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुखदेव प्रसाद,पूर्व मुखिया बीर मोहन मुंडा,मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र मुंडा,समाजसेवी कन्हैया प्रसाद,देवंती देवी,विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार साहू के उपस्थिति मे रांची से अयोध्या(श्रीराम मंदिर )की हवाई टिकट उपहार मे भेंटकर प्रोत्साहित किया।
मौके माननीय विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा इस विद्यालय मे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन एवं संस्कारिक ज्ञान भी दी जा रही है जो एक अच्छा कदम है।मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ ही धन्यवाद भी देता हूं वही शिव किशोर शर्मा ने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि श्रीराम जन्मभूमि यात्रा से सभी बच्चे संस्कारी एवं गुणवान बने।