Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

रांची विमेंस कॉलेज, रांची में अभाविप की नई इकाई का गठन, निकिता कुमारी अध्यक्ष एवं कुशव मिश्रा बने मंत्री

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 26, 2024 ::

रांची विमेंस कॉलेज, रांची में अभाविप के नवीन इकाई की घोषणा नगर छात्रा विस्तारिक किरण कुमारी, महानगर सह मंत्री सारदा कुमारी की उपस्थिति में की गई। नए सत्र हेतु इकाई अध्यक्ष- निकिता उपाध्यक्ष- सुमन, मंत्री-कुशव मिश्रा, सह मंत्री- अनुश्रुति मिश्रा SFS प्रमुख ऊमी प्रिया सहदेव, SFD प्रमुख साक्षी कुमारी सोशल मीडिया प्रभारी- रॉली कुमारी कला मंच प्रमुख रिया पांडे खेलो भारत प्रमुख पूनम कुमारी खेलो भारत सह प्रमुख सुलेखा, कांता एवं कार्यकारी सदस्य चित्रा, आकांक्षा ,राजश्री श्रीवास्तव ,कीर्ति साहू ,साक्षी, संजू, सहित कई कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया ।
मौके पर उपस्थित महानगर सह मंत्री सारदा कुमारी ने शुभकामनाएं प्रेषित की और कहां के वर्तमान समय में युवा ही देश का भविष्य हैं और इसमें विद्यार्थी परिषद कैंपस में सभी छात्राओं के अंदर राष्ट्रवादी विचारधारा भरने की काम कर रही है।
महानगर छात्रा विस्तारिक किरण कुमारी ने कहा कि एबीवीपी एकमात्र ऐसा संगठन है जो छात्रहित के साथ साथ समाज व राष्ट्र हित के लिए भी कार्य करती है। इस परिसर में भी आप सभी प्रवेश, परीक्षा और परिणाम को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ परिसर से बाहर भी देश विरोधी ताकतों से लड़ने का पूर्ण प्रयास करेंगे ऐसी आशा एवं पूर्ण विश्वाश है।

 

Leave a Reply