रांची, झारखण्ड | जुलाई | 16, 2022 :: श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने रांची प्रशासन से कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ज्ञात हो कि रविवार से सावन माह की पहली सोमवारी शुरू हो रही है रांची के समस्त क्षेत्रों से रविवार को स्वर्ण रेखा नदी नामकुम से शिव भक्त जल लेकर भगवान शंकर के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं। अभी जो हालात हैं उस को ध्यान में रखते हुए रांची के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती हो रात में सभी थाना क्षेत्रों में गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए क्योंकि रात्रि में ही बहुत सारी महिलाएं भी जलाभिषेक के लिए जल लेकर रात में ही पैदल मंदिर जाती हैं बड़ी संख्या में शिव भक्त रांची से खूंटी अमरेश्वर धाम भी पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। साथ ही रांची नगर निगम से अनुरोध है कि स्वर्णरेखा नदी से श्रद्धालु जल उठाते हैं बारिश का भी समय है नगर निगम घाट के आसपास बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ घाट के आसपास और नदी के किनारे फैली गंदगी की साफ-सफाई की जाए रास्ते में जहां गड्ढे हैं उसे तत्काल भरा जाए साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हो साथ ही रास्ते में पड़ने वाले खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को भी ठीक किया जाए ताकि शिव भक्तों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
Related Articles
जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – पार्ट 1
जनवरी के शुभ मुहूर्त जानते है डॉ सुमित्राजी से – -पार्ट 1 हिंदू धर्म में प्राचीन काल से मुहूर्त को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। जनवरी के गृहारम्भ, मुण्डन, गृहप्रवेश, उपनयन,सूतिका स्नान, अन्नप्रासन के शुभ मुहूर्त। गृहारम्भ /नीव मुहूर्त अपने पसंद के घर की कल्पना हर व्यक्ति करता है। घर, भवन या किसी […]
जिन घरों में एक मोबाइल होता है वहाँ किशोरियों की अपेक्षा किशोरों को अधिक वरीयता मिली है आनलाईन शिक्षा प्राप्त करने की : दीपिका
– क्वेस्ट अलायंस द्वारा एक अध्ययन के मुताबिक़ मोबाइल फोन और उसके इस्तेमाल में लिंग असमानता का दर बहुत देखा गया है | – यदि किसी घर में 1 हीं मोबाइल फोन है तो करीब 51 % बच्चे दिन भर में 1 घंटे से भी कम समय मोबाइल पर बिताते हैं | रांची, 18 […]
मोर बट से राउर मन के जमे जमे जोहार :: नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 12, 2019 :: ★प्रधानमंत्री ने झारखण्ड के नए विधानसभा भवन और साहेबगंज में बंदरगाह का उद्घाटन किया, 1238 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले झारखण्ड सचिवालय भवन का शिलान्यास किया ==================== ★प्रधानमंत्री ने देश के 13 लाख 29 हजार से अधिक किसानों को किसान मान-धन पेंशन योजना का […]



