बामंडीहा, पश्चिम बंगाल | अक्टूबर | 07, 2018 :: सरसगुण फ़िल्म मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही संताली फ़िल्म जियोन डोंगा की शूटिंग पूरी की जा चुकी हैं।फ़िल्म का शुभ मुहूर्त चितरंजन रोड स्तिथ मातृ भवन में किया गया था। मुहूर्त के बाद से ही फ़िल्म की शूटिंग 9 सितम्बर को शुरू की गयी थी। जो 1 अक्टूबर तक चलती रही।फ़िल्म की पूरी शूटिंग बंगाल में ही की गयी हैं। शूटिंग के बाद एडिटिंग का काम जोर शौर के साथ लगातार जारी हैं। फ़िल्म को अगले साल रिलीज की जायेगी। जैसा कि फ़िल्म के नाम जियोन डोंगा मतलब जीवन नैय्या से मालूम चलता हैं कि यह एक सामाजिक फ़िल्म होगी। जो आदिवासी समाज को संदेश देने का काम करेगी। इस फ़िल्म से नवोदित अभिनेता अभिक हेंब्रम और नवोदित अभिनेत्री पूनम हांसदा संताली फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहें हैं। जिनका चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया।फ़िल्म के निर्माता सरसगुण किस्कु ने फ़िल्म से सम्बंधित कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में कुछ नवोदित व् कुछ अनुभवी कलाकारों को लिया गया हैं। ताकि,नवोदित के साथ अनुभवी कलाकारों का मिश्रण सुपरहिट देने में कामयाब साबित हों।उन्होंने बताया कि फ़िल्म कि कहानी आदिवासी समाज में राजनीती पर आधारित हैं। जो समाज को एक सन्देश देने का काम करेगी। फ़िल्म के निर्देशक व् संवाद लेखक मसांग मुर्मू हैं। जबकि,स्टोरी आनंदा हांसदा का हैं। फ़िल्म में नवोदित कलाकार अभिक हेंब्रम और पूनम हांसदा के अलावे कालीचरण हेंब्रम, प्रेम मरांडी, मार्शल मंडी, सुबर्ना टुडु व् अन्य का अभिनय देखने को मिलेगा।
Related Articles
पवित्र त्यौहार होली सामाजिक समरसता का प्रतीक – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
रांची, झारखण्ड | मार्च | 06, 2020 :: ★ राज्यवासियों को पवित्र त्यौहार होली की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं — हेमन्त सोरेन ========================= पंचम विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के आज की कार्यवाही समाप्ति के उपरांत आज नया झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ========================= विधानसभा अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री […]
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स ने कला शिक्षा हेतु प्रदान की तीन लाख मूल्य की छात्रवृति
रांची , झारखण्ड | जुलाई | 28, 2019 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा रविवार 28 जुलाई 2019 को डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में सामाजिक दायित्वा एवं कौशल विकाश योजना के तहत “पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस वर्ष विभिन्न विद्यालाओं के 600 छात्राओं में […]
एक्सपो उत्सव 20 सितम्बर से रांची मे :: होगी प्राइड ऑफ़ राँची प्रतियोगिता, जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को किया जाएगा सम्मानित
रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 18, 2019 :: जेसीआई रांची का उपभोक्ता मेगा ट्रेड फेयर “एक्सपो उत्सव 2019 ” 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक रांची के मोराबादी मैदान में लगने जा रहा है | यह जेसीआई की 24वी संस्करण है । इसका उद्घाटन झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चौबे जी […]