Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए सेलेक्‍शन ट्रायल मे विकास कुमार गोप का चयन

राँची, झारखण्ड  | सितंबर  | 15, 2022 ::  झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को आर०के०आनन्द लॉनबाल स्टेडियम, नामकुम में गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए कलात्मक जिमनास्टिक प्रतियोगिता हेतू
सेलेक्‍शन ट्रायल सफलता पुर्ण हुआ सम्पन्न। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर विकास कुमार गोप चयन किया गया। इनके चयन होने पर झारखंड ऑलंपिक संघ एवं जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष श्री आर के आनन्द,झारखंड ऑलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस, झारखंड ऑलंपिक के महासचिव मधुकांत पाठक,शिवेन्द्र दूबे,अनिल जयसवाल,तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन,उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव,सचिव प्रशासन दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पाण्डेय, प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार गोप, आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply