Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक को किया गया सम्मानित

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 23, 2022 ::
आज दिनांक 23 10 2022 दिन रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से इंडियन आइडल सीजन 13 के टॉप 15 कंटेस्टेंट व रांची के अभरते युवा पार्श्व गायक श्री शगुन पाठक जी को दीपावली पर्व पर के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक श्री आशुतोष द्विवेदी जी ने पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र एव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि शगुन पाठक जी ने अपनी लगन और मेहनत से इंडियन आइडल के टॉप 15 में भाग लेकर पूरे झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया। उन्होंने अपनी गायकी से सभी लोगों को अपने ऊपर आकर्षित किया है। रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर मुबई जैसे महानगरी में झारखंड का शगुन का नाम का डंका आज पूरे देश में बज रहा है ।ये हमारे लिए गौरव कि बात है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शगुन पाठक जी के माता रूपम पाठक,- पिता श्री संजीव पाठक, चाचा – पंकज कुमार पाठक, बहन – जिज्ञासा पाठक, बहन – सांभवी पाठक एव अमित कुमार,समेत कई परिवार के सदस्य गण एव संगीत प्रेमी उपस्थित थे।सभी ने संयुक्त रूप से शगुन पाठक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply