Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

दीपावली के सुअवसर पर 54वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 23, 2022 ::  ओमप्रकाश छावनीका के सौजन्य से धनतेरस,छोटी दीपावली एव दीपावली के सुअवसर पर 54वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे मे 1300 से अधिक श्रद्धालुओ ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 50 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण मे संस्था के सदस्य ओमप्रकाश छावनीका एव उनके परिवार के सौजन्य से अपने माता पिता स्व• जगदीश प्रसाद शान्ती देवी छावनीका एव अपने पूर्वजो की स्मृति में ओमप्रकाश छावनीका श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सह-संरक्षक बंसत कुमार गौतम उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी के द्वारा वहाँ के जरूरतमंद ग्रामीणों एवं मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ ने मंदिर परिसर मे आये हुए भक्त प्रेमीयो,राहगीरों एवं बच्चों के बीच धनतेरस, छोटी दीपावली,रूप चौदस एव दीपावली के सुअवसर पर 54 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का विधिवत उद्धाटन कर वितरण कार्य शुरू किया गया।

आज संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर वहा उपस्थित महिला और पुरूष श्रद्धालुओ को चंदन टिका कर के भजन संकीर्तन कर मंदिर मे उपस्थित ब्राह्मणों को भोजन कराकर आज की 54 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण शुरू किया। आज के भंडारे मे संस्था ने पुड़ी,भेजिटेबल पुलाव,आलु टमाटर की सब्जी, खीर का वितरण किया।

आज रविवार दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को सुबह से ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओ के उत्साह बना हुआ था कोई कमी नही थी। दोपहर 12 बजे से ही मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आना शुरू हो गया था।आज भी लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओ, राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे के प्रसाद मे पुड़ी, भेजिटेबल पुलाव,आलु टमाटर की सब्जी,खीर का वितरण कर सेवा की गई।

प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा प्रसाद भंडारे मे समाज के लोग बढ चढ कर अपनी भागेदारी निभा रहे है।निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे के प्रसाद मे समाज एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम मे अनुदान कर कर भंडारे का निःशुल्क वितरण किया जाता है।

आज का 54 वाँ अन्नापूर्णा भोजन भंडारा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढती जा रही है।

आज के अन्नपूर्णा भोजन सेवा का आयोजन ओमप्रकाश छावनीका एवं उनके परिवार के सौजन्य से रविवार दिनांक 24 अक्टूबर 22 को किया गया।

आज के 54 वें प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप से कृष्ण प्रणामी के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी राज जालान, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, शंकरलाल मोदी,प्रदीप पोद्दार,मनीष सोनी,ज्ञान प्रकाश शर्मा,पवन पोद्दार, धीरज कुमार गुप्ता, चन्द्रदिप साहु,परमेश्वर साहु , महिला समिति की संतोष देवी एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

Leave a Reply