Breaking News Latest News राष्ट्रीय

दिल्ली के महशूर फोटोग्राफर अर्पित गुप्ता को समता अवार्ड 2018 से सम्मानित

नई दिल्ली | अगस्त | 18, 2018 :: भारतीय समता समाज की ओर से स्वाधीनता दिवस में 72वां स्वतंत्रता दिवस 2018 के अवसर पर समता अवार्ड 2018 का आयोजन 17 अगस्त 2018 को कंस्टीटूशन क्लब, नई दिल्ली में किया गया। दिल्ली के महशूर फोटोग्राफर अर्पित गुप्ता को समता अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। अर्पित गुप्ता जी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा गुप्ता और दोनों बच्चों के साथ उपस्तिथ थे। फोटोग्राफी के क्षेत्र के आलावा वह सामाजिक व्यक्ति भी हैं। वह थोड़ा थोड़ा समय अपने समाज के लिए भी निकालते हैं। अर्पित शाहदरा क्षेत्र के एंटी करप्शन ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ भी काम करते हैं। अर्पित अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फोटोग्राफर भी रह चुके हैं। समाज सेवा में उनको अपने परिवार से काफी मदद मिलती हैं। इस समारोह में सांसद डाक्टर उदित राज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। भारतीय समता समाज के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री कलीराम तोमर ने बताया की हर एक वर्ष हम समता अवार्ड्स का आयोजन करते हैं और अलग अलग जगत से हम कुछ प्रतिभा शाली लोगो को बुला कर सम्मानित करते हैं।

Leave a Reply