Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

युवाओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैले : सज्जन कश्यप

राँची, झारखण्ड ।  जून | 13, 2018 :: एनडीए सरकार के प्रमुख घटक दलों में से एक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार की राजनीति में अपना दमदार वर्चस्व कायम करने के बाद झारखंड में अपना फैलाव कर रही है। पार्टी विस्तार के तहत कर्मठ और साफ छवि के लोगों को रालोसपा का हिस्सा बना कर उन्हें विशेष जिम्मेदारियां सौंप रही है।
इसी क्रम में लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी और कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि जी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बिजय महतो जी ने श्री सज्जन कश्यप को झारखंड प्रदेश युवा रालोसपा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इस मनोनयन के साथ ही नए युवा अध्यक्ष से उम्मीद जताई जा रही है कि वो झारखंड प्रदेश में संगठन को मजबूती और बेहतर योगदान देंगे।

श्री कश्यप ने रालोसपा कोर कमेटी को धन्यवाद देते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने और इसके सिद्धान्तों – नीतियों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। श्री कश्यप ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवाओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैले और समाज का आखरी व्यक्ति अपनी सरकार से मिलने वाले लाभ को पा सके।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सज्जन कश्यप ने कहा कि रालोसपा प्रमुख श्री उपेंद्र कुशवाहा जी का उद्देश्य है कि विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इस दिशा में पार्टी शुरू से जुटी है और भविष्य में भी इसी लक्ष्य को साधती रहेगी। आने वाले दिनों में पार्टी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की कवायद में जुटेगी। हर जरूरतमंद को अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले ये सुनिश्चित किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष बनने पर श्री सज्जन कश्यप को अमर लाल महतो प्रदेश महामंत्री सह प्रवक्ता, नंद कुमार सिंह झारखंड प्रदेश छात्र अध्यक्ष, अजय कुमार उपाध्यक्ष, अजित कुमार महासचिव, पवन कुमार मीडिया प्रभारी और वीरेंद्र कुशवाहा कार्यालय प्रभारी ने बधाई दी।

Leave a Reply