राची, झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया ।
करियर काउंसलिंग सेशन में सर्टिफिकेट इन आईटी एंड करियर रेडिनेश प्रोग्राम का किया गया शुरुआत। इसमें मुख्यत एमबीए, बीबीए के 100 विद्यार्थी हुए थे शामिल। ये प्रोग्राम ऑनलाइन मोड द्वारा संचालित किया जाएगा जिसमे सीवी प्रिपरेशन, इंटरव्यू स्किल, सॉफ्ट स्किल, आईटी रीडिनेश, साइबर सिक्योरिटी बेसिक, बेसिक सॉफ्टवेयर एंड हार्डवेयर की जानकारी दी जायेगी।
पर्सनल स्क्रियरिंग और इंटरव्यू प्रोसेस के बाद 68 विद्यार्थियों को पहले बैच में पंजीकृत कराया गया। दूसरे बैच में शामिल होने के लिए मारवाड़ी कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट में दिए गए 7वे नंबर के लिंक से विद्यार्थी अपना आवेदन से सकते है और अगला करियर काउंसलिंग सेशन 7 सितंबर सुबह 10 बजे आकर अटेंड कर सकते है।




