Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

37वीं राष्ट्रीय खेल – 2023 गोवा में भाग लेने हेतु झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम रवाना

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 20, 2023 ::

खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा झारखंड ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, रांची में राष्ट्रीय खेल – गोवा के अंतर्गत मलखंब खेल का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण शिविर में 12 पुरुष एवं 12 महिला, 3 प्रशिक्षक , एक टीम प्रबंधक तथा एक मसाजर ने इक्कीस दिन तक योगदान देकर सभी प्रशिक्षणार्थियों को तैयार किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर आज झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम की घोषणा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के निदेशक सुशांत गौरव एवं झारखंड ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ० मधुकांत पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम इस प्रकार है:-
पुरुष वर्ग :-
—————
निखिल कुमार (कप्तान) , राकेश नायक (उपकप्तान) , रोहण कुमार , पिंटू कुमार , कौशल कुमार , मनमीत सिंह गिल
प्रशिक्षक :- विवेक कुमार
महिला वर्ग :-
—————————-
अनुशिखा कुमारी (कप्तान) , सरिता कुमारी (उपकप्तान) , आरूषी कुमारी , काबेरी कुमारी , साक्षी कुमारी , नेहा कुमारी
प्रशिक्षक :- प्रीती रानी
मुख्य प्रशिक्षक :- अजय झा
टीम प्रबंधक :- शुभम सिंह
झारखंड टीम आज हटिया रेलवे स्टेशन से गोवा के लिए प्रस्थान की। गोवा में राष्ट्रीय खेल के अन्तर्गत मलखंब प्रतियोगिता दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2023 तक कैम्पल खेल गांव पणजी में आयोजित होगी।
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के सहयोग से झारखंड ओलम्पिक संघ ने झारखंड मलखंब टीम के सभी सदस्यों को कीट्स देकर रवाना किया।

Leave a Reply