राची, झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 ::
भुताहा तालाब के श्री चैती दुर्गा मंदिर में कोरोना काल से प्रत्येक शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।आज दिनांक 31/08/2024 दिन शनिवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। 2500 से ज्यादा भक्तजनों ने भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त किया और हजारों की संख्या हजारों के साथ भक्तगण ने भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त किया और भुताहा तालाब में लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।जिसमें चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक उदय साहू, किशोर साहू एवं दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक आदित्य विक्रम जायसवाल के द्वारा वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा जी द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया जिसमें खिचड़ी अचार, चिप्स, चोखा आदि का वितरण किया गया।
इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के अध्यक्ष श्री शंकर दुबे,मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू,श्री रमेश सिंह,कोषाध्यक्ष श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह),राहुल सिंह,विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जय कांत चौधरी,नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक,अभिषेक रजक(बाबू),प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा आदि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।




