Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

सरदार पटेल का राष्ट् के बिकास में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   28, 2024 ::

एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची में राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता के कर्णधार –सरदार पटेल का राष्ट् के बिकास में योगदान विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता बच्चों के बीच आयोजित की गयी ।
एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बी.पी.बर्मा ने अपने संबोधन में बताया की राष्ट्र की एकता को बनाये रखने में सरदार पटेल की भूमिका सराहनीय व अग्रणीय रही है इनकी भूमिका को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। डॉ.समर सिंह,बिभागाध्यक्ष हिंदी सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय रांची ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बताया कि भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में, पटेल को 562 से अधिक रियासतों को भारत संघ में विलय कराने का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को दिया जाता है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियो के बीच सबसे पहले इस विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तत्पश्चात उनकी लेखन कौशलता परख के बाद उनमें से सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले विद्यार्थियो को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम राजनीतिशात्र प्रतिष्ठा के अनिश कुमार, द्वितीय नागपुरी बिभाग के नेहा उरांव और हिंदी बिभाग के पलक कुमारी, तृतीय पुरस्कार हलधर उरांव और हिंदी प्रतिष्ठा के निधि मुंडा को पुरस्कृत किया जायेगा और सभी प्रतिभागी आज के कार्यक्रम में देश की एकता के मंत्र के साथ विश्व के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक हमारा देश भारत की स्थापना के पीछे दूरदर्शी के रूप में सरदार पटेल की स्थायी विरासत और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एकीकृत करने में सरदार बल्लभ भाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.बी.पी.बर्मा, प्रो.राजेश कुजूर, डॉ.समर सिंह, डॉ.सावित्री कुमारी, डॉ.अनिल बिरेन्द्र कुल्लू, डॉ संजय सारंगी, डॉ मुकेश उराँव, डॉ सुबास साहु सहित महाविद्यालय के सभी शैक्षिक कर्मचारी और गैर शैक्षिक कर्मचारी मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply