Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

धनतेरस लक्की ड्रा कुबेर का खजाना का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   28, 2024 ::

रांची समर्पण शाखा द्वारा धनतेरस लकी ड्रॉ कुबेर का खजाने का आयोजन किया गया । यह आयोजन अग्रसेन भवन अपर बाजार में किया गया। जिसमें सात सांत्वना पुरस्कार और 1 बंपर पुरस्कार समेत कुल 101 चांदी के सिक्के दिए गए । जिसमें की बंपर पुरस्कार में 21 चांदी के सिक्के साथ ही प्रथम पुरस्कार 17 चांदी के सिक्के द्वितीय पुरस्कार में 13 चांदी के सिक्के तृतीय पुरस्कार में 11 चांदी के सिक्के दिए गए। इस प्रकार कुल 101 सिक्के दिए गए ।
जिसमें पुरस्कृत हुए लोगों की टिकट संख्या इस प्रकार है।

Bumper prize – 0885
First prize – 1447
Second prize – 1497
Third prize – 1032
Fourth prize – 0623
Fifth prize – 1312
Sixth prize – 1270
Seventh prize – 0190

Consolation prize
1st – 0103
2nd- 0107
3rd-1318
4th- 0338
5th – 1242
6th – 1147
7th – 0301

शाखा द्वारा दिवाली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की 60 से अधिक सदस्यों की भागीदारी रही । सभी ने हर्ष उल्लास के साथ दिवाली मिलन समारोह मनाया जिसमें होजी और भी कई तरह की गेम्स खेले गए । साथ ही लजीज व्यंजनों का भी आनंद उठाया गया। संस्था द्वारा जोड़े गए कुल 17 नए सदस्यों को भी स्वागत स्वरुप वेलकम किटऔर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया ।कार्यक्रम सयोजिका सुमिता लाठ, किरण खेतान , मीनू अग्रवाल , पूजा सरावगी ने मिलकर पूरे कार्यक्रम की तैयारी की ।
मौके पर अध्यक्ष, सचिव के साथ शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित थी ।

संस्था द्वारा होने वाले आगामी 17 नवंबर को पहली बार महिलाओं के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम झारखंड लेवल पर किया जा रहा है। जिसमें मारवाड़ी युवा मंच की चार शाखों की भागीदारी रहेगी ।साथ ही विजेता ट्रॉफी लॉन्च कर इसकी शुरुआत की गई।

Leave a Reply