Breaking News Latest News झारखण्ड

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में सजा आठवां कीर्तन दरबार

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 26, 2024 ::

*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय हुए शामिल

रांची। सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी तथा नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में रातू रोड के मेट्रो गली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आठवां कीर्तन दरबार लगाया गया। इस अवसर पर सुबह 5 बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा। जहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय, रांची लोकसभा की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद तथा शिव बारात आयोजन केंद्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलशन मिढा समेत सभी सदस्यों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply