Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

रांची विश्वविद्यालय खेल विभाग ने प्रतिमा बरवा को दी श्रद्धांजलि 

राची, झारखण्ड  | जून |  02, 2025 ::

रांची विश्वविद्यालय खेल विभाग ने अपने पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी, हॉकी प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा की निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हो उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. खेल विभाग में आज डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहां की हमारे विश्वविद्यालय की छात्रा रही प्रतिमा की कोचिंग की कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को दिया इस अवसर पर स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता ने बताया की बिरसा कॉलेज खूंटी की छात्रा रही 2002 03 में रांची विश्वविद्यालय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है हंसमुख प्रतिमा हमेशा रांची विश्वविद्यालय हॉकी टीम के साथ बेहतर तालमेल और टीम को एक धार में बांधने का

काम बखूबी निभाया इस अवसर पर डॉ सुदेश साहू डॉ राजेश गुप्ता वीरेंद्र वर्मा विजय वर्मा अनिल कुमार धीरज महतो शमीम अहमद कुमुद रंजन विकास कुमार नारायण बिनहां लंकेश मुंडा और चंचल भट्टाचार्य सहित कई पदाधिकारी ने प्रतिमा के चित्र पर माला अर्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी 26 फरवरी 1979 में जन्मी प्रतिमा ने बरियातू हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त किया और 2002 और 2003 में विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया

 

 

 

 

Leave a Reply