Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अच्छे कार्यो के लिए आठ समाजसेवी सम्मानित

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   05, 2024 ::

सामाजिक संस्था शिवा लिंगम मानव सेवा संस्थान,छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान मे सम्मान समारोह का आयोजन चैती दुर्गा मंदिर परिसर भुतहा तालाब परिसर मे छात्र क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा जी के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्यअतिथि समाजसेवी नंदकिशोर सिंह चंदेल मौजूद थे।
शिव किशोर शर्मा ने कहा छात्र क्लब ग्रुप एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच एक सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य चिकित्सा, मानव कल्याण आदि के क्षेत्र मे वर्षों से स्वतंत्र रूप से या दूसरे संस्थानों के साथ मिलजुलकर सामाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रही है। संस्था का एक ही उद्देश्य है सामाजिक कार्य करना।
आज संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने एवं सामाजिक कार्य करने वाले आठ समाजसेवी को तिलक लगाकर, तलवार, पगड़ी,अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया जो निम्नलिखित है:
लायंस क्लब का रांची हरि कनक ग्रेटर के अध्यक्ष राजेश केडिया को शिक्षा एवं गरीब,जरूरतमंद लोगों के बीच सुखा अनाज एवं भोजन उपलब्ध करने के क्षेत्र में,
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब के कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह को धार्मिक आयोजन, पूजा पाठ के सफल आयोजन एवं असहाय, जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के क्षेत्र मे,
छात्र क्लब चिकित्सक मंच के वरीय उपाध्यक्ष डॉ.अनुज कुमार पटेल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के क्षेत्र मे,
रांची महानगर रामनवमी पूजा महासमिति(युवा महावीर मंडल रांची)के संस्थापक अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंदेल* को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन के शांति पूर्ण एवं सफल संचालन के क्षेत्र में,
लकी एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव दीपक कुमार साहू को शिक्षा, पर्यावरण,स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में,
छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच के संयोजिका कुमारी अनिता को शिक्षा एवं रांची के विभिन्न क्षेत्रों मे धार्मिक आयोजन भजन कीर्तन,सत्संग,कलश यात्रा के सफल आयोजन के क्षेत्र मे,
क्राउंड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे,
कपिल फाउंडेशन के प्रवक्ता आकाश रजक को मानव कल्याण के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरुप से गौतम कुमार साहू, पिया बर्मन,प्रशांत कुमार, मुकेश उरांव सुमित कुमार, राजकिशोर राणा, प्रिया कुमारी,नितिशा कुमारी, भूपेंद्र सिंह चावला, राधा गुप्ता,
सुभाष कुमार, कुमारी नीलम, कुमारी शीला,अंजना प्रियदर्शनी, कुमारी बबली, सकुन देवी मुंडा, पूजा गुप्ता, अशोक कुमार राणा, सुबोध कुमार शर्मा आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply