राची, झारखण्ड | अक्टूबर 05, 2024 ::
इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय द्वारा हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह इंडियन बैंक के राँची अंचल कार्यालय में दिनांक 14 सितम्बर से 27 सितम्बर 2024 तक हिन्दी पखवाड़ा मनाई गई। जिसके तहत 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।। सभी प्रतियोगिताओं में सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पखवाड़ा अवधि के दौरान स्टाफ सदस्यों को अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। अंचल प्रबंधक, राम स्वरूप सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 05.10.2024 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल के उप अंचल प्रबंधक विजेंद्र सिंह मलिक, सहायक महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अंचल प्रबंधक श्री राम स्वरूप सरकार द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया। उन्होने हिन्दी में कार्य करने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), ओम प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया ।




