Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

संजय पांडे एवं लाल किशोरनाथ शाहदेव को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता मनोनीत

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   05, 2024 ::

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का विस्तार किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि पार्टी के नीति, सिद्धांतों, कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखने हेतु मीडिया कमिटी में विस्तार करते हुए संजय पांडे एवं लाल किशोरनाथ शाहदेव को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
श्री मुंजनी ने आशा व्यक्त की है कि नेताद्धय संगठन के हित में नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply