
राँची, झारखण्ड | सितम्बर | 07, 2018 :: यूथ क्लब कांके के तत्वावधान में आठ दिनी कांके गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सात अक्तूबर से होगा। कांके प्रखंड अंतर्गत एग्रीक्लचर मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट छोटानागपुर एथेलेटक्सि एसोसिएशन (सीएए) से संबद्ध है। प्रतियोगिता का फाइनल 14 अक्तूबर को होगा। विजेता टीम को एक लाख नगद व शिल्ड, उपविजेता टीम को 70 हजार नगद व शिल्ड के अलावा मैन ऑफ दी मैच, मैन ऑफ दी सीरिज, बेस्ट अनुशासित टीम के अलावा कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह निर्णय युथ क्लब के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लिया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अमित महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अमित महतो को अध्यक्ष, जुल्फीकार अंसारी, मुखिया अर्जुन पाहन, सोनू मुंडा, बिनोद सांगा, नरेश पहान, मंटू खान को उपाध्यक्ष और जमील अख्तर को सचिव मनोनित किया गया।
इसके अलावा सुरेंदर लिंडा, रविंद्र महतो, अमर तिर्की, अजय नायक ोकउपसचिव, बसारत अंसारी, रोशन मिंज, मोहम्मद जुबेर, उज्जवल, मोहम्म शमी, मो. रियाज अंसारी,भीम मुंडा को खेल प्रभारी, सुनिल गुप्ता, अफरोज आलम को मीडिया प्रभारी के अलावा निरंजन कौलिंदी, जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, अनिल महतो, टाइगर मदन कुमार महतो, समनुर मंसूरी, हरिनाथ साहु, अजीबुल अंसारी, रंजीत टोप्पो, अइनुल हक अंसारी, किशोर कुमार महतो, अभिषेक राज हेरेंज, मो. फुरकान, उमेस महतो, गौरी संकर, गुवजार अहमद को संरक्षक बनाया गया है। मौके पर क्लब और आसपास के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




