राची, झारखण्ड | जुलाई 14, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची की एनएसएस इकाई ने आईक्यूएसी और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से फादर सी. डिब्रावर सभागार में परीक्षा संबंधी तनाव विषय पर वार्ता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन काॅलेज के बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर एसजे और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में झारखंड प्रांत के हेड उज्जवल भास्कर ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से उबरने के लिए कुछ टिप्स देते हुए बताया कि तनाव में शांत चित रहकर उसे घटाया जा सकता है और विषय को समझने में रूचि बढ़ जाती है| कार्यक्रम में छात्रों को कुछ प्राणयाम भी सिखाए गए जिससे तनाव को दूर किया जा सकता है| कार्यक्रम में बोलते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर नाबोर लकड़ा एस.जे. ने परीक्षा संबंधी तनाव के समाधान की आवश्यकता का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस छात्र प्रतिनिधि जैसे सिदरा, रिमशाह, सिमियन, उर्वी और एनएसएस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे|




