Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खेल निदेशक का किया स्वागत, दी बधाई

राँची, झारखण्ड | सितम्बर | 07, 2018 :: झारखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने युवा कार्य एवम खेल विभाग के निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह को उनके पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया एवम हार्दिक बधाइयाँ दी।
श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सहयोग से सरकार खेलों के विकाश एवम खिलाड़ियों के सहयोग के लिए उत्कृष्ट एवम यथोचित कदम उठाएगी।
इस अवसर पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे , कार्यकारिणी सदस्य उदय साहू, शैलेंद्र दुबे सहित हरेंद्र सिन्हा, चंचल भट्टाचार्य, दीपक गोप,एल प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply