Breaking News Latest News झारखण्ड

रांची और आसपास में तेज आंधी पानी और वज्रपात से जनजीवन अस्त व्यस्त

रांची और आसपास में तेज आंधी पानी और वज्रपात से जनजीवन अस्त व्यस्त, एक बच्ची की मौत ,दर्जनाधिक लोग घायल

मेन रोड में दो स्थान पर पेड़ और ट्रांसफार्मर के गिरने से कई वाहन को क्षति

राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 16, 2023 ::  रांची में आज मध्यान्ह के बाद मौसम ने करवट ली ।

तेज आंधी पानी और वज्रपात के कारण जान माल की हानी होने की खबर है।

रांची के एच ई सी शालीमार बाजार के समीप वज्रपात से एक बच्ची की जान चली गई जबकी दर्जनाधिक लोग धायल हो गये ।

मेन रोड में ओवरब्रिज के समीप दो पेड़ और एक बिजली ट्रांसफार्मर के गिरने से वहां पार्किंग कई वाहन को चपेट मे ले लिया ।

इसे झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है।

रांची में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला।

आसमान में घने बादल छाने के कारण दोपहर में ही अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य भर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

बारिश के कारण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि
मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और सब हिमालयन टर्फ के कारण मौसम में बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि आगामी 19 मार्च तक राज्यभर के विभिन्न स्थानों में बारिश की संभावना हैं।

उन्होंने बताया कि 16 मार्च को दक्षिण पूर्व के क्षेत्रों को छोड़कर राज्यभर में विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना हैं।

उन्होंने बताया कि 17 मार्च को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है।

जबकि 18 और 19 मई को भी विभिन्न स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादलों का समूह अभी झारखंड की ओर बढ़ रहा हैं।

उन्होंने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बारिश दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहे।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि यदि फसल पक चुका है, तो उसे खेत से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखें। इसके अलावा इस मौसम में अपने पशुधन का भी ख्याल रखें।
पांच दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके तहत 16 और 17 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं तेज सतही हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

जबकि 18 से 20 मार्च तक राज्यभर में कहीं-कहीं वज्रपात और तेज आंधी चलने का अनुमान है।

अगले पांच दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई गई है।

 

 

Leave a Reply