Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

रक्तदान जीवनदान के बराबर – सीए श्रद्धा बगला

राची, झारखण्ड | जुलाई 01, 2024 ::

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया आज 1 जुलाई 2024 को अपने स्थापना की 76वीं स्थापना वर्षगांठ पुरे देश भर में तरह तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर काफी हर्षोउल्लास से मना रही है।  इस अवसर पर आई सी ए आई, रांची शाखा के द्वारा आज शाखा भवन परिसर में सुबह सीए इंस्टिट्यूट की झंडा फहराया गया। फिर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर रिम्स ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजन किया गया।  इस रक्तदान शिविर में 48 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और सीए के विधार्थियों ने स्वैक्षिक रूप से रक्तदान किया।

आज ही शाखा भवन में समफोर्ड हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क ई सी जी और हेल्थ चेक अप कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और आस पास के लोगों अपनी – अपनी जाँच कराई। इस कैंप में उपस्थित डॉ फरहान शिकोह के द्वारा निशुल्क परामर्श भी दिया गया।

सीए दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में सबसे पहले आज रांची शाखा भवन परिसर में सीए इंस्टिट्यूट का झंडा रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला के द्वारा पहराया गया।  इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के रीजनल कौंसिल सदस्य सीए मनीषा बियानी, पूर्व अध्यक्ष सीए बिनोद बांका, सीए राज कुमार, सीए प्रभात कुमार, सीए पंकज मक्कड़, सीए उदय जायसवाल, सीए राजकुमार, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीए रणजीत गारोडिया  रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए उमेश कुमार, सचिव सीए हरेन्दर भारती, कोषध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया और कार्यकारिणी सदस्य सीए निशांत मोदी सहित 50 से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और सीए के विधार्थी उपस्थित थे। झण्डोत्तलन के उपरांत उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ सीए के विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए रीजनल कौंसिल सदस्य सीए मनीषा बियानी ने कहा कि  देश के आर्थिक प्रगति में हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण भूमिका है | चाहे देश के लिए कर संग्रह हो या फण्ड का सही उपयोगिता हो, चाहे नयी व्यापर शुरू करना हो या कोई आद्योगिक इकाई की स्थापना करनी हो, एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है | आज पुरे विश्व में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की छवि काफी गौरवपूर्ण है और हमें अपने कार्यों के द्वारा इसकी प्रतिष्ठा को और आगे बढ़ानी है |

 

सीए दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर और ई सी जी और हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन पर बोलते हुए रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कही कि रक्तदान एक महादान है एक रक्तदान के द्वारा हम तीन लोगों कि जान बचाते हैं इस कारण हमें हर तीन महीना में एक बार रक्तदान करनी चाहिए, साथ ही साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने ई सी जी और हेल्थ चेक अप कैम्प के आयोजन पर कही कि हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने प्रोफेशन से सम्बंधित कार्यों में उलझे रहने के कारण अपने स्वाथ्य के बारे में ज्यादा ध्यान रख नहीं पाते है इस कारण इस कैंप के द्वारा हम अपने स्वाथ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

आज के रक्तदान शिविर के आयोजन में इसके कन्वेनर सीए विवेक शर्मा स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्य ऋषि बरुवा,  शिखिल ढींगरा और विधत भरद्वाज का महत्वपूर्ण योगदान था।

 

 

Leave a Reply