राची, झारखण्ड | सितम्बर 10, 2024 ::
साधु संत समाज के महामंत्री स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने आज रांची के प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके सरकार से पांच सवाल पूछे जो निम्न है
सरकार से पांच सवाल ——
01 – उत्पाद सिपाही बहाली में 12 युवाओं की मौत हो गई इसके मौत का जिम्मेदार कौन?
किसी के घर का चिराग बुझ गया क्या उसे चंद पैसों से उसके जान की कीमत लगाई जा सकती है? घटना कभी भी कहीं भी घट सकती है लेकिन सरकार की अब परिपक्वता के कारण यह घटना घटी है युवाओं का फिजिकल टेस्ट कम होना चाहिए और उसकी दौड़ लगाने से पहले की स्थिति सरकार को एक अभिभावक का भाव रखकर उसे उचित सुविधा देनी चाहिए। दौड़ने के पहले किस प्रकार का शारीरिक स्थिति और वातावरण हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए। यह बात दोबारा कहने के तात्पर्य है कि आज से फिजिकल टेस्ट पुनः होना है सरकार आस्वस्त करें की दोबारा ऐसी घटना ना हो किसी के घर की चिराग न बुझ जाए। परीक्षार्थियों को अच्छे स्वस्थ मन से सकारात्मक वातावरण में उन्हें परीक्षा देने का एक सकारात्मक वातावरण दी जाए क्योंकि यही कल हमारे रक्षक होंगे और किसी के घर के चिराग भी हैं
02 – युवाओं का पलायन – जो युवा पढ़ लिख कर अपनी डिग्री लेकर राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में नौकरी तलाशने के लिए और कोई ना कोई प्राइवेट कंपनियों में जाकर नौकरी करने को विवश हो रहे हैं माता-पिता भी अपने संतान को छोड़ना उनकी व्यवस्था हो गई है और युवा भी अपना घर छोड़कर बाहर रहने को भी बताएं सरकार को ध्यान देना चाहिए कि युवाओं को हम नौकरी कैसे दें साथ ही साथ कॉरपोरेट कंपनियों को झारखंड में बुलाकर अपने प्रदेश में युवाओं को अवसर देने की कोशिश क्यों नहीं कर रही है।
03 – प्रदेश की डेमोग्राफी बिगड़ती जा रही है
रोहिंगिया मुसलमान के घुसपैठ के कारण प्रदेश की डेमोग्राफी बदलती जा रही है झारखंड की युवतियों के साथ नाटक करके प्रेम संबंध बनाकर एक षड्यंत्र के तहत उनसे शादी करते हैं और उनकी संपत्ति को हड़प कर उनका धर्म परिवर्तन भी करते हैं होने वाले संतान भी धर्मांतरित हो जाते हैं और इस प्रकार उनका लव जिहाद और लैंड जिहाद का फैक्ट्री पर शारदा जा रहा है.
रोहिंग्या मुसलमान हमारे देश के मुश्लिम भाईयों के हक भी छीन रहे हैं
सरकार को इस दिशा में सख्ती से नियंत्रण करना चाहिए, बल्कि समाज के सभी वर्गों से मेरा आग्रह निवेदन होगा कि अपने देश और प्रदेश की रक्षा के लिए समाज में चाहे किसी धर्म समुदाय संप्रदाय के लोगों अपना अस्तित्व की रक्षा के लिए सभी को दो कदम आगे बढ़ना चाहिए विदेशी षड्यंत्र के मंसूबो को कुचलना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।
04 – लगातार राज्य में अपराधिक गतिविधियों के कारण माहौल भयावह हो गया है। रांची में सुशासन की व्यवस्था हो नागरिक भय मुक्त होकर अपना व्यवसाय करें महिलाएं घर से निकले बेटियां सुरक्षित रहे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे इन भावों को ध्यान पर रखकर सरकार को अपने गुड गवर्नेंस की मिसाल पेश करनी चाहिए।
05 – आशा करता हूं झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति पक्षपात की राजनीति से परे होकर जनता की हित में और प्रदेश की उन्नति को मन में भाव में रखते हुए कार्य करेगी नहीं तो आने वाले दो-चार महीना के अंदर ही जनता अपना फैसला सुनाने वाली है।




