Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

बीबीएमकेयू को स्थायी कुलपति मिलने से छात्रों में हर्ष : आजसू

राची, झारखण्ड | जुलाई 01, 2024 ::

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं महासचिव विशाल महतो ने बीबीएमकेयू को नए स्थायी कुलपति मिलने पर हर्ष जताया है और महामहिम कुलाधिपति राज्यपाल महोदय के प्रति आभार जताया है एवं विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की तरह सभी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति की अभिलंब मांग की है ।
प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं विशाल महतो ने कहा कि एक समय ऐसा था कि बिना स्थायी कुलपति के लंबे समय तक विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण कार्य ठप चल रहा था तब आजसू छात्र संघ ने स्थायी कुलपति की मांग को लेकर कई आंदोलन भी किये तब उस समय प्रो डॉ सुकदेव भोई को स्थायी कुलपति बनाया गया था किंतु छात्रों विरोधी कार्यो एवं भर्ष्टाचार में लिप्त होने पर आजसू छात्र संघ ने कुलपति के खिलाफ राजभवन तक आंदोलन खड़ा किया था परिणामस्वरूप कुलपति डॉ सुकदेव भोई को विरमित कर दिया गया था तत्पश्चात फिर से वही हाल बीबीएमकेयू को चलता देख की बिना स्थायी कुलपति के छात्र हित मे कुछ निर्णय नही हो पा रहे है तब आजसू छात्र संघ ने ही राजभवन जाकर अविलंब स्थायी कुलपति की मांग किया था।
फलस्वरूप आज बीबीएमकेयू को स्थायी कुलपति मिला जिसके लिए सभी छात्रों में हर्ष है।

 

Leave a Reply